November 12, 2026 | 18:52:58
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने CRPF के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया। यह घटना मीर बाजार के पास अखरान इलाके में हुई, जहां सुरक्षा चौकी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महज 15 सेकंड में 30 से ज्यादा गोलियां चलने की आवाज सुनाई देती है। हमले के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों जवान खतरे से बाहर हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।