November 15, 2026 | 05:48:54

CM योगी का छात्रों को बड़ा तोहफा! 15 नवंबर से 25 लाख टैबलेट बांटने की शुरुआत

14 Nov 2026
CM योगी का छात्रों को बड़ा तोहफा! 15 नवंबर से 25 लाख टैबलेट बांटने की शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर 2026 को प्रदेश में टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत करेंगे।  यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। यह वितरण स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत किया जाएगा। इस चरण में प्रदेश के युवाओं के लिए कुल 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जिले के करीब 300 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

सरकार का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में करीब 60 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। अब 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयारी है। खास बात यह है कि योजना के पात्र विद्यार्थियों के लिए आयु और आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। विभिन्न सरकारी और मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement