September 17, 2026 | 15:19:29
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। UPESSC ने 12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हुई है।
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले One Time Registration यानी OTR पूरा करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 बताई गई है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 19 अक्टूबर तक मौका मिलेगा।
वहीं UP Super TET 2026 की लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जांचने की सलाह दी गई है।