September 26, 2026 | 04:24:25
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली, पटना, चंडीगढ़, जम्मू, कोलकाता और कई अन्य जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने SIR यानी Special Intensive Revision और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की है।वहीं, चुनाव आयोग ने विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए अपने फैसलों की प्रक्रिया का बचाव किया है।