October 04, 2026 | 04:01:39
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में 28 सितंबर की रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक यात्री बस पर कई राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग में बस का कंडक्टर और बस मालिक का दोस्त घायल हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों अनस और नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। जांच में पुरानी रंजिश और बस संचालक से विवाद को फायरिंग की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।