October 04, 2026 | 04:02:25
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठाए। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि जंतर-मंतर इलाके में प्रतिबंध भी लगाए गए थे।
वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची से डुप्लीकेट, मृत या अपात्र नामों को हटाना और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है।
अब CEC के इस्तीफे और SIR को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होती नजर आ रही है।