November 11, 2026 | 18:47:24
पटना: छठ महापर्व से पहले बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।
इस फैसले के बाद सातवें वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। वहीं, छठे वेतनमान वालों का DA 262 से बढ़ाकर 269 प्रतिशत और पांचवें वेतनमान वालों का DA 483 से बढ़ाकर 497 प्रतिशत कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले का लाभ सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भी दिया जाएगा।