November 11, 2026 | 18:47:24

बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! BDO-CO समेत 15 अधिकारी सस्पेंड

11 Nov 2026
बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! BDO-CO समेत 15 अधिकारी सस्पेंड

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दरअसल, 10 नवंबर को आयोजित राज्यस्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' के दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सामने आया कि कई अधिकारी सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटारा नहीं कर रहे थे।

इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

निलंबित अधिकारियों में मुंगेर, भोजपुर, कटिहार, भागलपुर, अररिया, गया, जहानाबाद, सुपौल, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और गोपालगंज के अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है कि शिकायतों के निपटारे की समय-सीमा के साथ उनकी गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement