September 24, 2026 | 04:13:05
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
बिहार में 23 से 27 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भी तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।