September 24, 2026 | 04:12:41
एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया।उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया।इस प्रदर्शन के साथ मीराबाई ने पहली बार एशियन गेम्स में पदक अपने नाम किया। उनका सिल्वर मेडल एशियन गेम्स में भारत के लिए 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का पदक भी है।