September 24, 2026 | 04:12:54
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 20-1 से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से दीपिका ने अकेले 9 गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि नवनीत कौर ने 4 और रुतुजा पिसाल ने 3 गोल किए। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
भारत ने इससे पहले उज्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 25 सितंबर को मेजबान जापान से होगा।