August 28, 2026 | 10:12:51
मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘Khosla Ka Ghosla 2’ इन दिनों सुर्खियों में है। 2006 की कल्ट कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परवीन डबास जैसे कलाकारों की वापसी हो रही है। अब अभिनेता-राजनेता रवि किशन भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं।
रवि किशन की एंट्री को खास अंदाज में प्रमोट किया गया। अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परवीन डबास ने रवि किशन के वायरल डांस स्टेप को रीक्रिएट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में इसलिए भी उत्सुकता है क्योंकि इसमें पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार फिर साथ नजर आएंगे। ‘Khosla Ka Ghosla 2’ की सिनेमाघरों में रिलीज 28 अगस्त 2026 को निर्धारित है।