August 21, 2026 | 23:05:43
नई दिल्ली: ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल पहले दो अंतरे गाने का फैसला किया है और इसके लिए 1937 के अपने प्रस्ताव का हवाला दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के इस फैसले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति से जोड़ते हुए कांग्रेस के फैसले को राष्ट्रविरोधी बताया। बीजेपी ने इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की बात भी कही है।
वहीं कांग्रेस का कहना है कि वह ‘वंदे मातरम्’ का सम्मान करती है और 1937 के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार पहले दो अंतरे गाने की परंपरा का पालन कर रही है। पार्टी ने बीजेपी पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।
वंदे मातरम् को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब संसद और राजनीतिक मंचों से लेकर अदालत तक पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गरमाने के आसार हैं।