November 06, 2026 | 23:44:37

भारत ने रचा इतिहास, जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

06 Nov 2026
भारत ने रचा इतिहास, जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मोहाली में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले की शुरुआत में जापान ने तीसरे मिनट में गोल कर भारत पर बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागे। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने सभी सात मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement