November 06, 2026 | 23:43:40
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल कुल 2,526 उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। UPSC की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान आयोग की ओर से बाद में किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
UPSC की वेबसाइट खोलें।
Written Results सेक्शन पर जाएं।
Civil Services (Main) Examination 2026 लिंक खोलें।
PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
महत्वपूर्ण तारीख: इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन में जरूरी जानकारी 11 नवंबर से 25 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक अपडेट करनी होगी।