November 06, 2026 | 23:47:12
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इस फैसले से करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। बोनस की 75 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के PF खाते में जमा होगी, जबकि 25 प्रतिशत राशि नकद मिलेगी। वहीं, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अधिकतम 1,184 रुपये बोनस देने का प्रावधान किया गया है। इस फैसले से राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के पात्र कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।