November 06, 2026 | 23:48:00
भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए SAFF चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि मैंगलेंथांग किपगेन ने तीसरा गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 3-0 की बढ़त बना चुकी थी। लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। 91वें मिनट में नजीब उल्लाह और 94वें मिनट में आलमगीर गाजी ने गोल करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी समय तक बढ़त बनाए रखी और पाकिस्तान को शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ भारत ने SAFF चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।