November 06, 2026 | 23:49:32

मेरठ में त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

06 Nov 2026
मेरठ में त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5000 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

उत्तर प्रदेश के मेरठ परिक्षेत्र में धनतेरस, दीपावली और अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ परिक्षेत्र के चार जिलों में करीब 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने 128 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है, जिनकी निगरानी के लिए 24 जोन, 81 सेक्टर और 64 क्विक रिस्पांस टीम यानी QRT बनाई गई हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेंगी। मेरठ शहर के प्रमुख बाजारों में ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। आबूलेन, सदर बाजार और सर्राफा बाजार समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement