November 06, 2026 | 23:49:28
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली से पहले राजस्व विभाग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने विभाग के 285 कर्मचारियों को पदोन्नति देकर राजस्व निरीक्षक बना दिया है। इस पदोन्नति सूची में 206 लेखपाल और 79 संग्रह अमीन शामिल हैं। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजस्व परिषद के चेयरमैन बीएल मीणा ने इस पदोन्नति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्रता के आधार पर कर्मचारियों को उच्च पद पर जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले से कर्मचारियों को अपने करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही राजस्व विभाग के कामकाज में उनके अनुभव और दक्षता का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
दीपावली से पहले मिले इस प्रमोशन के तोहफे से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।