November 27, 2026 | 20:25:54
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना नया चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में जारी इस घोषणापत्र को 'सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रण पत्र' नाम दिया गया है।
घोषणापत्र में युवाओं को पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने, बेरोजगार स्नातकों को हर महीने 5 हजार रुपये भत्ता देने और PDA वर्गों को सरकारी ठेकों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे बड़े वादे किए गए हैं।
इसके अलावा महिलाओं को आर्थिक सहायता, जातिगत जनगणना, किसानों की कर्जमाफी और छात्रों को लैपटॉप देने का वादा भी शामिल है।
घोषणापत्र सामने आते ही बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोल दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसे 'धोखा पत्र' और 'लूट पत्र' बताया।
वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को पुराने वादों और सपा सरकार के कार्यकाल का हिसाब देने की चुनौती दी।
दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने भी अखिलेश यादव पर मुस्लिम और दलित समाज को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देने का आरोप लगाया है।