November 27, 2026 | 20:25:54

राजा भैया का बड़ा दांव! अनुप्रिया पटेल के गढ़ में उतारा पटेल उम्मीदवार, 2027 में होगा खेला?

27 Nov 2026
राजा भैया का बड़ा दांव! अनुप्रिया पटेल के गढ़ में उतारा पटेल उम्मीदवार, 2027 में होगा खेला?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रतापगढ़ की राजनीति में राजा भैया ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

खास बात यह है कि विश्वनाथगंज सीट फिलहाल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के कब्जे में है। यहां से जीत लाल पटेल मौजूदा विधायक हैं।

राजा भैया के इस फैसले को अनुप्रिया पटेल के लिए सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि विश्वनाथगंज में पटेल मतदाताओं की अच्छी संख्या है और जनसत्ता दल ने भी पटेल चेहरे पर दांव लगाया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अनुप्रिया पटेल और राजा भैया के बीच जुबानी जंग हुई थी। अनुप्रिया पटेल ने स्वघोषित राजाओं पर निशाना साधा था। इसके जवाब में राजा भैया ने कहा था कि ईवीएम से राजा नहीं, जनसेवक चुने जाते हैं।

अब 2027 के विधानसभा चुनाव में विश्वनाथगंज सीट पर दोनों नेताओं की राजनीतिक रणनीति चर्चा का विषय बन गई है। देखना होगा कि राजा भैया का यह नया दांव अपना दल के मजबूत राजनीतिक आधार को कितनी चुनौती दे पाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement