November 27, 2026 | 20:25:52
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर अपने ड्राइवर को लात मारते और फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में अनंत सिंह SUV की सनरूफ से बाहर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आते हैं। इसी दौरान वह पहले गमछे से ड्राइवर की ओर वार करते और फिर पैर से मारते दिखाई देते हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 25 नवंबर को बेटी की शादी के समारोह के दौरान का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, अनंत सिंह के नाराज होने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। ड्राइवर को चोट लगी या नहीं, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले पर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।