November 27, 2026 | 20:25:55
देश के कई राज्यों में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी 27 से 29 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में 1 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
वहीं पूर्वी राजस्थान में 27 और 28 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।