November 27, 2026 | 20:25:53
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के तहत लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार की योजना लोकसभा में सांसदों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर लगभग 816 करने की है। इसके साथ ही राज्यों की मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी को वर्ष 2051 तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव है। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था को आगे बढ़ाना है।
सरकार इस विधेयक को 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश कर सकती है। राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। हालांकि, विधेयक को लागू होने के लिए संसद में जरूरी संवैधानिक बहुमत हासिल करना होगा। अब इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।