November 06, 2026 | 23:45:24

यूपी में राजस्व संग्रह में 1,939 करोड़ की बढ़ोतरी, अक्टूबर में मिले 19,686 करोड़ रुपये

06 Nov 2026
यूपी में राजस्व संग्रह में 1,939 करोड़ की बढ़ोतरी, अक्टूबर में मिले 19,686 करोड़ रुपये

लखनऊ से उत्तर प्रदेश के राजस्व संग्रह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2026 में प्रमुख कर और करेत्तर मदों से कुल 19,686 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 17,747 करोड़ रुपये था। इस तरह एक साल में राजस्व संग्रह में 1,939 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसकी जानकारी दी।

मंत्री के मुताबिक, अक्टूबर में GST से 8,154 करोड़, वैट से 2,705 करोड़ और स्टाम्प एवं निबंधन विभाग से 2,714 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। वहीं खनन विभाग से 356 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। आबकारी विभाग से 4,495 करोड़ और परिवहन विभाग से 1,262 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा सुरेश कुमार खन्ना ने अग्निवीरों की सेवा अवधि में दो साल की वृद्धि के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement