November 06, 2026 | 23:46:27

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 500 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

04 Nov 2026
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली! AQI 500 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार, 4 नवंबर को दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह करीब 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 369 रिकॉर्ड किया गया।  प्रदूषण का असर इतना ज्यादा है कि कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। पंजाबी बाग और जहांगीरपुरी में AQI 447 दर्ज किया गया, जबकि मंदिर मार्ग पर यह 508 तक पहुंच गया।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी CAQM ने 2 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं।

इसके तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ाई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर दिल्लीवासियों को इस जहरीली हवा से राहत कब मिलेगी?

Advertisement
Advertisement
Advertisement