November 06, 2026 | 23:48:00
अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में बढ़त हासिल की है। इसे ट्रंप की नीतियों के खिलाफ मतदाताओं के बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
सबसे बड़ा झटका ओहायो में लगा, जहां ट्रंप के समर्थन से चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हार का सामना करना पड़ा। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने उन्हें शिकस्त देकर ओहायो के गवर्नर पद पर जीत दर्ज की।
इसके अलावा टेक्सास में जेम्स टालारिको की जीत ने भी अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है। चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सामने अब संसद में विपक्ष का सामना करने की बड़ी चुनौती होगी।
इन नतीजों का असर ट्रंप के आने वाले दो साल के कार्यकाल पर भी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस चुनावी झटके के बाद अपनी राजनीतिक रणनीति में क्या बदलाव करते हैं।