November 06, 2026 | 23:48:11

अंजुमन-ए-मदहे सहाबा की बड़ी उपलब्धि, लगातार चार अवॉर्ड मिलने पर लखनऊ में हुआ सम्मान

05 Nov 2026
अंजुमन-ए-मदहे सहाबा की बड़ी उपलब्धि, लगातार चार अवॉर्ड मिलने पर लखनऊ में हुआ सम्मान

लखनऊ: अंजुमन-ए-मदहे सहाबा (रजि.) को शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित प्रतियोगिताओं में लगातार चार अवॉर्ड हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अंजुमन इमामे अहले सुन्नत (रह.) पाटानाला की ओर से स्वागत एवं बधाई समारोह आयोजित किया गया। मदरसा तजवीद अल-फुरकान, दरियाई तुला के सामने स्थित बिस्मिल्लाह मेराज हॉल में मजलिस तहफ्फुज मिल्लत के अध्यक्ष मौलाना हाफिज अब्दुल अजीम फारूकी की सरपरस्ती में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मदहे सहाबा कुरान और हदीस की शिक्षाओं को समझने और सहाबा-ए-किराम की महानता को बयान करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि अंजुमन-ए-मदहे सहाबा और मिलाद कमेटियां इस मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर मौलाना अब्दुल रहमान फारूकी और कारी मुहम्मद सिद्दीक सीतापुरी ने अंजुमन के पदाधिकारियों और सदस्यों को चार अवॉर्ड हासिल करने पर बधाई दी। साथ ही शायर नसीर अहमद नसीर को भी सम्मानित किया गया, जिनकी हम्द, नात और मदहे सहाबा से जुड़ी रचनाओं को प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिले।

वक्ताओं ने इमाम अहले सुन्नत मौलाना मुहम्मद अब्दुल शकूर फारूकी (रह.) के मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू किए गए धार्मिक और वैचारिक कार्यों को आगे बढ़ाना सराहनीय प्रयास है।

समारोह में हाफिज अब्दुल करीम फारूकी, अब्दुल वहीद फारूकी, मौलाना अनवारुल हक कासमी, मौलाना अब्दुल समी कासमी, मौलाना मुहम्मद फारूकी, मुफ्ती अरशद नदवी, मौलाना हाफिज गुलजार सैफी, कारी नियाज अहमद बहराइची, हाफिज फैयाज पिहानवी, मुहम्मद गुफरान नसीम, बदर-उज-जमां सिद्दीकी, जमील सिद्दीकी, यासिर इस्माइल शानू सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंजुमन के अध्यक्ष नईम सिद्दीकी, सेक्रेटरी हाशिम मियां, मुहम्मद रिजवान, अब्दुल रहीम मियां, इलियास, मजीद, साजिद और मुहम्मद उमर ने अतिथियों का स्वागत किया।

समारोह का समापन अंजुमन के सदस्यों, पदाधिकारियों और कवियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement